🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

मध्य प्रदेश में अब एक क्लिक पर मिलेगा बार लाइसेंस, ये रहा प्लान

👤
DD
👁 2497 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में अब एक क्लिक पर मिलेगा बार लाइसेंस, ये रहा प्लान
20 जून 2019। अभी लाइसेंस लेने के लिए ज़िला उत्पाद शुल्क कार्यालय में एप्लाय करना पड़ता है. उसके बाद टीम निरीक्षण करती है और रिपोर्ट कलेक्टर के पास जाती है.



मध्य प्रदेश में अब एक क्लिक पर बार लाइसेंस मिल सकेगा. आबकारी विभाग ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है. बस अब उस पर अमल की तैयारी है. दरअसल प्रदेश का आबकारी विभाग बार लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल करने जा रहा है. इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है. दावा है कि इसमें सब कुछ ऑनलाइन होगा. बस सिर्फ एक फॉर्म भरना पड़ेगा. विभाग की इस रणनीति से जहां लोगों को राहत मिलेगी, वहीं सरकार का रेवेन्यू भी कम समय में बढ़ पाएगा.



ऑनलाइन एप्लाय





ऑनलाइन प्रोसेस होने के कारण लाइसेंस लेने का काम पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान होगा. बार मालिक को केवल फीस के लिए ऑनलाइन एप्लाई करना होगा. फीस भरते ही लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस कदम के पीछे का उद्देश्य प्रक्रियात्मक देरी को खत्म करने और राजस्व में कम समय में ज्यादा कमाने की प्लानिंग है.



ये है दिक्कत



दरअसल बार खोलने वालों को फीस देने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अभी प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि वो उसमें उलझ जाते हैं. जबकि बार मालिक जल्द से जल्द लाइसेंस चाहते हैं.



वर्तमान प्रक्रिया

वर्तमान प्रक्रिया के अनुसार, अभी लाइसेंस लेने के लिए ज़िला उत्पाद शुल्क कार्यालय में एप्लाई करना पड़ता है. उसके बाद टीम निरीक्षण करती है और रिपोर्ट कलेक्टर के पास जाती है. वहां से उसे आबकारी आयुक्त के पास भेजा जाता है और फिर आखिर में मंत्री लाइसेंस जारी करता है.ऑनलाइन प्रोसेस होने से सारी परेशानी खत्म हो जाएगी.

Tags :