🔴 TRENDING NOW!
स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

आपका तबादला आदेश-आपके मोबाइल पर ...!

👤
DD
👁 1429 व्यूज
📍 Bhopal
आपका तबादला आदेश-आपके मोबाइल पर ...!
शिक्षा विभाग का नवाचार चर्चा में

गुपचुप शुरू हुए मोबाइल तबादले



21 सितंबर 2019। न कोई लिस्ट! न वेब साईट पर सूची जिसका तबादला, आदेश सीधे उसके अपने मोबाइल पर ....मध्यप्रदेश सरकार ने अपने सबसे बडे महकमे, शिक्षा विभाग में यह कारनामा कर दिखाया है। जिससे कानो -कान किस का तबादला कहाँ हुआ, और कितनो की अदल बदल हुई इस की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो रही। आरोप प्रत्यारोप की प्रेशर पॉलटिक्स, तबादला आदेश निरस्तीकरण के झमेले से सरकार को निजात मिली।



मध्यप्रदेश सरकार ने पहली बार बडे पैमाने पर होने वाले शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य, अध्यापक और कर्मचारियों के इच्छित जगह जाने के लिए विभाग शिक्षा मित्र ऐप को अपने मोबाइल पर डाऊनलोड कर उसके माध्यम से ऑनलाईन आवेदन मागे।



बीते पूरे अगस्त माह में रोज शिक्षकों के इसी के जरिये उसके अपने मोबाइल नंबर पर स्थानांतरित आदेश भेजने शुरू कर दिये। जिस की अन्य किसी को जानकारी नहीं दी। मोबाइल पर आदेश के जरिये वह अपने विद्यालय से रिलीव हुये ओर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सम्बंधित तबादला विधालय मे जॉइन किया। शिक्षा मित्र ऐप से अपने जॉइनिंग लेटर सीधे आला अफसरों को हाथों- हाथ पहुचाये भी गये।देश में पहली मर्तबा इतने बड़े महकमे का सरकारी तबादले के आदेश को संबंधित कर्मचारी को सीधे उसके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर भेजने की पहल हुई है। अब सरकार शिक्षा विभाग में सारे विभागीय कामकाज भी शिक्षा मित्र ऐप के जरिए करनेवाली है।जिसमें शिक्षकों के मासिक वेतन, इंक्रिमेट, विधालय के प्रशासनिक खर्च आदि भुगतान का काम भी बिना कागजात इस्तेमाल के पूरा किया जायेगा। इससे कागज और समय की बचत होगी।





- डॉ. नवीन जोशी

Tags :