8 नवम्बर, 2019। मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का सात दिवसीय शीतकालीन सत्र मंगलवार, दिनांक 17 दिसम्बर से आरंभ होकर सोमवार, 23 दिसम्बर, 2019 तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।
विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार सात दिवसीय सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी जिसमें शासकीय
विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 20 नवम्बर तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 दिसम्बर तक प्राप्त की जावेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण तथा नियम 287 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में दिनांक 11 दिसम्बर से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जावेंगी।
उल्लेखनीय है कि पन्द्रहवीं विधानसभा का यह चतुर्थ सत्र होगा।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसम्बर से
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1735
Related News
Latest News
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
- असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?
- सीएम डॉ. मोहन का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब
- भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को नई उड़ान, 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स के साथ ग्लोबल स्पेस हब बनने की ओर देश
- 'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लांचिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत
Latest Posts















