×

अब सभी पंचायत चुनाव ईवीएम से होंगे

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 618

Bhopal:
भोपाल 2 जनवरी 2023। प्रदेश में अब आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप चुनाव ईवीएम से कराये जायेंगे। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने नया आदेश जारी कर दिया है। ईवीएम से अब सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानि ईवीएम से कराये जायेंगे। इससे पहले आयोग ने 20 मई 2022 को आदेश जारी किया था कि पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद का निर्वाचन मतपेटी एवं मतपत्र से कराया जायेगा। आयोग के ताजा आदेश के अनुसार, पंच के चुनाव मतपेटी एवं मतपत्र से ही होंगे।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Related News

Latest News

Global News