भोपाल: 22 मई 2023। राज्य खनिज निगम को छतरपुर, सागर एवं झाबुआ जिले में रॉक फास्फेट खनिज की खोज करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिये खनिज विभाग ने उसे पूर्वेक्षण कार्य हेतु क्षेत्र अधिसूचित कर दिया है।
खनिज निगम छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ग्राम मडदेवरा में वन कक्ष/खसरा नबर 292 में 71 हैक्टेयर क्षेत्र में, सागर जिले की तहसील बण्डा के ग्राम हीरापुर/तिगोड़ा के वन कक्ष/खसरा नंबर 514, 515 एवं 520 के 31 हैक्टेयर क्षेत्र में तथा झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम अमलियामाल के वन कक्ष/खसरा नंबर 19 में 40 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम खटम्बा के वन कक्ष/खसरा नंबर 23 एवं 25 में 53 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम ग्वाली के वन कक्ष/खसरा नंबर 365, 366, 367, 368, 370/1, 370/2, 370/3, 373 व 375 में 14.12 हैक्टैयर क्षेत्र में रॉक फास्फेट खनिज की खोज करेगा। यह खोज पांच वर्ष तक अनुमत होगी। भूमि स्वामी एवं वन विभाग से खनिज निगम आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करेगा। खोज प्रारंभ करने की सूचना संबंधित जिले के कलेक्टर को दी जायेगी।
छतरपुर, सागर व झाबुआ जिले में खनिज निगम रॉक फास्फेट खनिज की खोज करेगा
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 531
Related News
Latest News
- नंगे पैर चलने का चलन: दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं ये ट्रेंड, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण
- यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम
- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम | हिंदू महिला धारा 14(1) के तहत संपत्ति के पूर्ण स्वामित्व का दावा तभी कर सकती है जब उसके पास संपत्ति हो: सुप्रीम कोर्ट
- यूरोपीय संघ: फेसबुक और इंस्टाग्राम बच्चों को नशे की लत लगा सकते हैं, जांच शुरू
- मोदी वैश्विक अशांति के पार भारत को देख सकते हैं- विदेश मंत्री