×

भारतीय सिनेमा और राजनीति में विनोद खन्ना की अहम भूमिका थी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 17311

Bhopal: 27 अप्रैल 2017, जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम ने प्रख्यात अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता सांसद विनोद खन्ना के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि विनोद खन्ना ने भारतीय सिनेमा में नायक और खलनायक दोनों रूपों में लाजवाब अभिनय किया। उन्होंने गुरूदासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होकर राजनीति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



जनसंपर्क मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत श्री खन्ना की आत्मा की शांति और शोकाकुल खन्ना परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की विनती की है।

Related News

Latest News

Global News