×

भोपाल के ठेकेदार को जल संसाधन विभाग ने किया ब्लेक लिस्टेड

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 598

भोपाल: 22 जुलाई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने भोपाल के एक ठेकेदार मेसर्स मृदुल एसोसियेट जेके रोड भोपाल का पंजीयन एक साल के लिये निरस्त कर उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया है। इस ठेकेदार को वर्ष 2021 में रायसेन में सालाबर्रु तालाब की दांयी तट नहर में मिट्टी का कार्य, ड्रेनेज साईफन एवं सीडी का निर्माण कार्य 12 लाख 73 हजार 866 रुपये में मिला था। इसके अलावा, इस ठेकेदार को रायसेन के ही गैरतगंज के अंतर्गत पटी तालाब की मुख्य नहर में मिट्टी एवं लाईनिंग की मरम्मत का कार्य का ठेका 4 लाख 44 हजार रुपये में मिला था। परन्तु इस ठेकेदार ने इन कार्यों के लिये अनुबंध नहीं किया और स्मरण पत्र भेजने पर भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस पर अब उसका रजिस्ट्रेशन एक साल के लिये निलम्बित कर उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। अब यह ठेकेदार अन्य किसी टेण्डर में भाग नहीं ले पायेगा।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News