×

मध्य प्रदेश में एक अनोखा आयोजन, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हाउस में भाजपा की हुई टिफिन पार्टी

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1259

भोपाल: 8 जुलाई 2023। आज मध्य प्रदेश में एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हाउस में भाजपा की टिफिन पार्टी हुई। इसमें सभी मंत्रियों ने उत्‍साह से भागेदारी की। पार्टी के बाद सीएम शिवराज बोले कि इस अवसर पर हमें सभी अंचलों के पकवानों का स्‍वाद मिला। उन्‍होंने मजाक के मूड में यह भी कहा कि हमने इतना खाया कि उठाने के लिए एक आदमी को बुलाना पड़ा।

इससे पहले गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने ट्वीट करके कहा था कि भारतीय संस्कृति में सहभोज की पुरानी परंपरा है। घर से टिफिन लाकर और साथ बैठकर भोजन करने से आपसी समन्वय और सहयोग की भावना जागृत होती है।
आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास कर आयोजित हो रही टिफिन बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री जी एवं कैबिनेट के साथियों के साथ सहभोज के अवसर को लेकर उत्साहित हूं।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Related News

Latest News

Global News