भोपाल: 15 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज, 15 नवंबर को प्रचार का आखिरी दिन था। इस दौरान सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने जमकर प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सभाएं और रैलियां कीं।
प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दोनों दलों के नेताओं ने प्रदेश के हर अंचल में चुनावी जनसभाएं और रैलियां कीं। बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से सत्ता में आने का दावा किया, जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया।
आज की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। अब अगले 48 घंटे तक प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकते हैं। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होगा।
चुनाव में 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता और 1373 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 75 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट यानी कर्मचारी हैं।
इस बार प्रदेश में 22 लाख 36 हजार युवा मतदाता हैं। 18 से 19 साल के यह मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जबकि प्रदेश में 20 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख हैं।
चुनाव मैदान में 2533 प्रत्याशी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के 173, कांग्रेस के 165, आम आदमी पार्टी के 66, बहुजन समाज पार्टी के 181, समाजवादी पार्टी के 71 और निर्दलीय के 1166 प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें 252 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार चंदा दीदी भी चुनाव मैदान में हैं।
नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश में चुनावी शोर थमा, अब 24 घंटे डोर-टू-डोर प्रचार
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 1075
Related News
Latest News
- IIT से पढ़ीं, करियर में 73 बार मिली हार के बाद खड़ा किया 52000 करोड़ का कारोबार
- कैंसर 'हमारा नया कोविड है' - फाइजर सीईओ
- किसान ने ₹2.5 लाख प्रति किलोग्राम कीमत वाले आमों की सुरक्षा के लिए Z+ स्तर की सुरक्षा तैनात की
- पीथमपुर में होगा यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का विनष्टीकरण, एमपी हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने पेश किया जवाब
- एक कंपनी जो आपके मल के लिए 40 हजार रुपये का ऑफर कर रही, यानी सालाना 1.5 करोड़ रुपये