×

मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी की संभावना, कांग्रेस पिछड़ती दिख रही

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 2062

भोपाल: 3 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इंडिया टीवी-CNX के फाइनल ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा को 119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा को बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र में 29 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 21 और अन्य को एक सीट जाने का अनुमान है। निमाड़ क्षेत्र में कांग्रेस आगे दिख रही है, जहां उसे 15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 12 सीटें मिल सकती हैं। मालवा क्षेत्र में बीजेपी आगे है, जहां उसे 28 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं। महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस को 26 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 19 सीटें मिलने की संभावना है। चंबल में बीजेपी को 15 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिल सकती हैं। भोपाल डिविजन में भाजपा आगे है, जहां उसे 16 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।

ओपिनियन पोल में सीएम पद के लिए शिवराज सिंह चौहान को 42.5 प्रतिशत वोटरों ने, और कमल नाथ को 39.61 प्रतिशत ने पसंद किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 11.47 प्रतिशत ने, दिग्विजय सिंह को एक प्रतिशत ने, और बाकी 5.42 प्रतिशत ने अन्य नेताओं को पसंद किया।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को 119 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिल सकती हैं।
ओपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
बघेलखंड और बुंदेलखंड क्षेत्र में संयुक्त रूप से विधानसभा की 51 सीटें आती हैं। इस क्षेत्र की कुल 51 सीटों में से 29 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 21 और अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है।
निमाड़ क्षेत्र से मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटें आती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 28 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।
मालवा क्षेत्र में विधानसभा की 46 सीटें आती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक मालवा क्षेत्र में बीजेपी आगे दिख रही है। बीजेपी को मालवा क्षेत्र की 46 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती है जबकि अन्य का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।
महाकौशल क्षेत्र में छिंदवाड़ा के अलावा जबलपुर, मांडला, बालाघाट और नर्मदापुरम का इलाका आता है। इस क्षेत्र कुल मिलाकर 47 विधानसभा सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक 47 सीटों में से 26 सीटें कांग्रेस के पक्ष में जाने का अनुमान है। वहीं बीजेपी के खाते में 19 सीटें जाने की संभावना है। अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।
चंबल में बीजेपी की राह आसान नहीं दिख रही है। यहां कुल मिलाकर विधानसभा की 34 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक 34 सीटों में कांग्रेस को 19 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को कुल 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।
भोपाल डिविजन में भाजपा आगे दिख रही है। यहां विधानसभा की 24 सीटें हैं। ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक 24 से बीजेपी को 16 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जाने का अनुमान है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी की संभावना है। हालांकि, चुनाव अभी भी 15 दिनों दूर है और किसी भी तरह का अंतिम फैसला मतदान के बाद ही किया जा सकता है।


Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.orgए prativad.com

Related News

Latest News

Global News