×

मध्यप्रदेश की सोहागी पहाड़ी में हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 661

भोपाल: 19 अगस्त 2023। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की सोहागी पहाड़ी में हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। खनिज साधन विभाग ने हाल ही में सोहागी पहाड़ी की हीरा खदान सहित मुख्य खनिजों (चूना पत्थर, मैग्नीज, अभ्रक, फास्फोराइड, बाक्साइड, लाइम स्टोन) की 51 खदानों के लिए तकनीकी निविदा खोली है, जिसमें पोद्दार डायमंड, मोइल स्पान, गोवा स्पांच, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक, वेदांता, केजेएस सीमेंट, हिंदुस्तान पावर इलेक्ट्रिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

सोहागी पहाड़ी पर हुआ सर्वे
सोहागी पहाड़ी पर एक दौर का सर्वे कराया जा चुका है। रिलायंस ने हवाई सर्वे कर पहाड़ी में हीरा होने की संभावना जताई है। अब इस परियोजना को लेने वाली कंपनी खुदाई कर पता लगाएगी कि पहाड़ी में हीरा है, तो किस गुणवत्ता का है और कितना भंडार है। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर हीरा निकालने के लिए कुछ वर्ष बाद फिर से निविदा बुलाई जाएगी।

सरकार को तीन सौ करोड़ का राजस्व होगा प्राप्त
बता दें कि छतरपुर की बंदर हीरा खदान की सर्वे भी ऐसे ही कराया गया था। सोहागी पहाड़ी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की सीमा से सटी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित इन खदानों से खनिज निकलने से राज्य सरकार को तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सालाना प्राप्त होगा। वहीं सात हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अब अन्य कार्यों के लिए निविदाएं निकाली जाएंगी।

हीरा निकालने से देश को होगा फायदा
हीरा निकालने से देश को कई फायदे होंगे। एक तो इससे सरकार को राजस्व मिलेगा. दूसरा, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। तीसरा, इससे भारत में हीरे की खदानें विकसित होंगी। चौथा, इससे भारत को हीरे के निर्यात में मदद मिलेगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News