×

मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेंगी सौगात

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1007

भोपाल: केन्द्रीय मंत्री गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
भोपाल एवं जबलपुर में होंगे कार्यक्रम

29 जनवरी 2024। प्रदेश में 10 हज़ार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी, 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जनवरी को भोपाल एवं जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों से करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण। भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी, 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रूपये की लागत से 226 किलोमीटर लम्बी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एन.एच.-46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच.-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।

जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP'S पुल सर्विस रोड का निर्माण, NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेंहॅूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी, कटनी के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरीडोर तक कनेक्टिविटी आसान होगी, बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News