×

मध्यप्रदेश को विकास में शीर्ष पर पहुंचाने की गारंटी है मोदी सरकार

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 819

भोपाल: 5 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की यात्रा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश को विकास में शीर्ष पर पहुंचाने की गारंटी है मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जो सत्ता में रहे जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है। जबलपुर में बनने वाला वीरांगना रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक एवं उद्यान हर माता और हर नौजवान को यहां आने के लिए आकर्षित करेगा और प्रेरणा देगा। यह एक अनोखा यात्रा धाम बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातियों को पूरा सम्मान, वंचितों को वरीयता। उन्होंने कहा कि जनजातियों के आजादी के आंदोलन में योगदान का स्मरण किया जा रहा है। यह पवित्र कार्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातियों के लिए अटल जी के कार्यकाल में अलग मंत्रालय बनाया गया था। जनजातियों के विकास के लिए बजट भी बढ़ाया गया। सरकार ने जनजातियों का सम्मान सुनिश्चित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के समक्ष आन-बान और शान वाला मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश कृषि निर्यात में टाप पर है। अब औद्योगिक विकास में भी आगे लाना है। रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ ही कई क्षेत्रों में मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश को नंबर-एक पर ही रखना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का परचम दुनिया में लहरा रहा है। देश ने खेल के मैदान से खेत तक भारत का परचम लहराने का कार्य किया है। एशियन गेम्स में युवा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल भी विकसित भारत के निर्माण का जज्बा मजबूत करते हैं। हमारे युवा स्टार्टअप में भी कमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने को लूटने वालों पर कार्रवाई की गई है। सरकार का संकल्प है कि किसी को सरकारी धन राशि लूटने नहीं दी जाएगी। जन धन, आधार और मोबाइल की त्रि-शक्ति से भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस कर दिया गया। टेक्नोलॉजी का उपयोग कर करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को हटाने का कार्य किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। आने वाले 20-25 साल में भी विकास में कोई रूकावट या गिरावट नहीं लौटेगी। मध्यप्रदेश में रहने वाले 25 वर्ष से छोटे लोगों ने प्रगति की ओर बढ़ रहे मध्यप्रदेश को ही देखा है। अब आने वाली पीढ़ी के समक्ष आन-बान और शान वाला मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।

विशेष उल्लेखनीय बातें:
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास में शीर्ष पर पहुंचाने की गारंटी है मोदी सरकार।
उन्होंने कहा कि जनजातियों को पूरा सम्मान, वंचितों को वरीयता।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के समक्ष आन-बान और शान वाला मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भारत का परचम दुनिया में लहरा रहा है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News