×

मुख्यमंत्री निवास में उड़े रंग गुलाल, राधा-कृष्ण रासलीला की हुई प्रस्तुति

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 17919

Bhopal: 14 मार्च 2017, रंगों का त्यौहार होली मध्यप्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में रंगों से सराबोर होकर सबके साथ होली खेली।



श्री चौहान को होली की बधाई देने मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक पहुँचे। मुख्यमंत्री ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली रंगों और उल्लास का त्यौहार है। रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और देश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आये। लोगों में स्नेह, सदभाव और भाईचारा बना रहे। होली के रंग बिखरते रहे।



विशेष आमंत्रित वृंदावन की हरि आध्यात्म संस्था ने राधा-कृष्ण रासलीला की मनोहारी प्रस्तुति भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नृत्य दल की प्रमुख सुश्री भावना सारस्वत एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।









Madhya Pradesh Latest News



Related News

Latest News

Global News