×

लहसुन का किसान को नहीं मिल रहा उचित मूल्य, कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 928

Bhopal: भोपाल 13 सितम्बर 2022, मध्य प्रदेश विधानसभा Madhya Pradesh Assembly : प्रदेश में किसानों को लहसुन का उचित मूल्य नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायक बोरियों में भरकर लहसुन लाए और विरोधस्वरूप उसे विधानसभा के द्वार पर फैला दिया। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि एक रुपये किलोग्राम की दर से लहसुन खरीदा जा रहा है। उपज की लागत तक नहीं निकल रही है। मजबूरी में किसान उसे नदी, नालों में फेंक रहे हैं, पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उधर, कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे कांग्रेस की नौटंकी करार दिया।

Related News

Latest News

Global News