Bhopal: भोपाल 25 अक्टूबर 2022। राज्य सरकार ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल कर दिया है। दरअसल इसके लिये एक विधेयक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था जिसे राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे यह कानून बन गया है तथा इसी में नये नामकरण का प्रावधान किया गया है।
कानून के उद्देश्यों में कहा गया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल, तकनीकी पाठ्यक्रमों मुख्य रुप से चिकित्सा और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश परीक्षा संचालित करने के लिये गठित किया गया था। समय के प्रवाह के साथ इन पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश प्रक्रियाएं परिवर्तित हो गई हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल विभिन्न शासकीय विभागों तथा संगठनों में रिक्तियों के लिये प्रतियोगी परीक्षायें संचालित करता है। मंडल की गतिविधियों तथा कार्य में परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुये, मंडल का नाम परिवर्तित कर कर्मचारी चयन मंडल किया गया है। नये कानून में जीएडी के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के एसीएस/पीएस/सचिव को भी मंडल के बोर्ड में पदेन सदस्य रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित व्यापम परीक्षा कांड के बाद इसका अंग्रेजी नामकरण किया गया था जो प्री एक्जामिनेशन बोर्ड था। अब दूसरी बार इसका नया नामकरण किया गया है।
-डॉ. नवीन जोशी
व्यापम अब कहलायेगा कर्मचारी चयन मंडल
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 870
Related News
Latest News
- जुकरबर्ग एसोसिएटेड प्रेस को खरीद सकते हैं
- भारत का अंतरिक्ष सपना: अंतरिक्ष यात्रियों की तरह आसमान छूने की तैयारी
- क्रिप्टो एक्सचेंज बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार: महत्वपूर्ण बातें
- भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा अमेरिका-मॉस्को
- सुप्रीम कोर्ट विदेशी क्रेडिट सूचना कंपनियों द्वारा डेटा गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत ❗