×

सोलह फारेस्ट सर्कल के लिये 17 हजार तक के 5 हजार स्मार्ट फोन खरीदे जायेंगे

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 812

Bhopal: 4 जनवरी 2023। राज्य का वन विभाग अपने सोलह फारेस्ट सर्कल के लिये 17 हजार रुपये तक के 5 हजार स्मार्ट फोन क्रय करने जा रहा है। इसके लिये टेण्डर बुला लिये गये हैं जोकि आगामी 17 जनवरी को खोले जायेंगे।
इन मोबाईल फोन के लिये कंपनियों को पांच साल की गारंटी देनी होगी तथा कंपनियों को डिलीवरी के समय 60 प्रतिशत, एक माह तक मोबाईल के संतोषजनक चलने पर 20 प्रतिशत तथा शेष 20 प्रतिशत का भुगतान आने वाले पांच सालों में वार्षिक किश्तों में किया जायेगा। मोबाईल को 2 जी, 3 जी, 4 जी या इससे ऊपर का होना जरुरी होगा। मेमोरी 120 जीबी की रखना भी जरुरी होगा। बैटरी 4 हजार एमएएच या इससे ऊपर की देनी होगी। केंद्र सरकार की गाईडलाईन अनुसार वाली कंपनियां ही इस टेण्डर में भाग ले सकेंगी और मोबाईल फोन प्रदाय कर सकेंगी।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News