![Live updates, Breaking News](/images/breaking/21.jpg)
Bhopal: जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पीआरओ पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति और सास फरार हैं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही है। उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है।
डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया, 'दो टीमें आरोपी मां-बेटे की तलाश में जुटी हैं। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। उनकी आखिरी लोकेशन भोपाल के साकेत नगर में ट्रैस की गई थी। उनकी संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। लिस्ट मिलने के बाद कोर्ट से उद्घोषणा कराई जाएगी। इसके बाद कुर्की की जाएगी।'
तिवारी ने कहा कि आरोपियों की लोकेशन की जानकारी देने पर इनाम की घोषणा भी की जाएगी। दोनों के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया है।
बता दें, पूजा ने 9 जुलाई को फांसी लगाकर जान दे दी थी। 16 जुलाई को पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।