🔴 TRENDING NOW!
अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान टैगोर नाट्य महोत्सव के पहले दिन गूंजा टैगोर का संगीत और रंगमंच, संतोष चौबे ने कहा- विश्व प्रेम और मानवीय चेतना टैगोर के चिंतन का आधार मध्य प्रदेश ने प्रमुख गैर-CO₂ प्रदूषकों में कमी के लिए रोडमैप जारी किया AK-203 के लिए भारत में बनेगा गोला-बारूद, अडानी डिफेंस ने इंडो-रशियन कंपनी से किया 5 साल का करार सुखोई-30MKI को रूसी लंबी दूरी की मिसाइल से लैस करने की तैयारी, रक्षा मंत्रालय करेगा प्रस्ताव पर विचार दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

रचना करो कि अब काँटों में फूल खिलें

👤
DD
👁 21556 व्यूज
📍 Patna
रचना करो कि अब काँटों में फूल खिलें
रचना करो कि अब काँटों में फूल खिलें

हे कवि! कलम को तलवार अब बनाओ तुम

बीत गया समय अब विनम्र निवेदन का

अग्नि बरसाये कलम क्रांति गीत गाओ तुम



पुकारती मानवता तड़पती धर्म-द्वार पे

एकटक आश लिए देखो है निहार रही

वक्त की आवाज़ सुनो परिवर्तन साकार हो

अंधकार-ज्वाला में विहान बन जाओ तुम



दबे-कुचलों के अब सोये भाग्य जग जाएँ

तड़पती मानवता की आवाज़ बन जाओ तुम

गीत गाओ कुत्सित विचारों के विनाश का

धर्म-युद्ध आह्वाहन में कृष्ण बन जाओ तुम



- रमेश कुमार मिश्र





Tags :