🔴 TRENDING NOW!
मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

देश को मिला हैं साहसी नेता,दुश्मनों को यह दिखा दो

👤
DD
👁 3102 व्यूज
📍 Bhopal
देश को मिला हैं साहसी नेता,दुश्मनों को यह दिखा दो
देश को मिला हैं साहसी नेता,दुश्मनों को यह दिखा दो
जन्म दिवस के रिटर्न्स गिफ्ट में, हमकों कश्मीर,पूरा दिला दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर डॉ. महेश ने कविता लिखकर शुभकामनाएं दी

सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव ( अमन गाँधी ) ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की के जन्म दिवस के अवसर पर एक कविता लिखकर शुभकामनाएं दी और देश से अशिक्षा, ग़रीबी और भुखमरी मिटाने की विनती की

डॉ महेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री के लिए लिखी कविता



शेर की भाँति वीर हो
दुश्मन के लिए शमशीर हो
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी
आप देश की तकदीर हो


जनमानस की आस है
मोदी पर विश्वाश हैं

हौसले बुलन्द लेकर
राजनीति में उड़ान भरी
थकी हारी जनता में
फिर से नई जान भारी

सामंतवाद की राजनीति को
एक नया पाठ पढ़ाया है
रंक का बेटा भी बनेगा राजा
यह सबक सिखाया हैं


राजनीति की शतरंज में भी
काले गोरे का भेद समाया
प्यादा बनता हैं बजीर
दुनिया को यह बतलाया


आसमान को छू रही
मोदी की ऊंचाई
दुश्मन भी न छू सके
मोदी की परछाई

चीन -पाक में हड़कम है
डर उनका, जग जाहिर है
जैसे को तैसे की नीति में
मोदी जी माहिर है


7 दशक की राजनीति में
मोदी जैसा एक नेता आया
विश्व की राजनीति जिसने
भारत का परचम लहराया



उम्मीदें लेकर जनता खड़ी हैं
आपकी ओर देश रही हैं
देश से गरीबी- भूख मिटा दो
हाथों में कलम और काम दिला दो

परिवारवादी - जातिवादी
राजनैतिक परंपरा टूट गई
सत्ता में आपके आते ही
लोक- शाही जीत गई


ललकार रहा हैं द्वार पर दुश्मन
चीन को अब,सबक सिखा दो
मानसरोवर मुक्त कराकर
भारत का सम्मान लौटा दो


खंडित हुआ जो अखण्ड भारत
उसकी ओर कदम बढ़ा दो
भारत जोड़ो - का असली मतलब
दुनिया को अच्छे से,समझा दो

देश को मिला हैं साहसी नेता
दुश्मनों को यह दिखा दो
जन्म दिवस के रिटर्न्स गिफ्ट में
हमकों कश्मीर,पूरा दिला दो


जनमानस की आस हैं
मोदी पर विश्वास हैं
*




लेखक - डॉ. महेश यादव ( अमन गाँधी )
सोशल एक्टिविस्ट
Tags :