🔴 TRENDING NOW!
भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव OpenAI के AI एजेंटों की करतूत! सुरक्षा अलर्ट बंद किए, मॉनिटरिंग सिस्टम भी हटाया कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच जापान का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन: मंगल के चंद्रमा फोबोस से धरती पर लाए जाएंगे नमूने

रबी खरीद व्यवस्था में माइक्रो स्तर के प्रबंधन पर ध्यान दें : मुख्य सचिव श्री रेड्डी

👤
DD
👁 999 व्यूज
📍 Bhopal
रबी खरीद व्यवस्था में माइक्रो स्तर के प्रबंधन पर ध्यान दें : मुख्य सचिव श्री रेड्डी
खरीद केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश
17 मार्च 2020। मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी ने कहा है कि रबी खरीद व्यवस्था के लिये माइक्रो स्तर पर बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाये। श्री रेड्डी आज मंत्रालय में रबी खरीद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने खरीदी व्यवस्था में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिये।

श्री एम. गोपाल रेड्डी ने समीक्षा बैठक में संभाग स्तर पर भण्डारण क्षमता, बारदाना तथा सायलो बैग्स की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, नाफेड आपूर्ति तथा ऑनलाईन भुगतान व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भण्डारण प्रक्रिया में अनिश्चित मौसम भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस बात को ध्यान में रखकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

मुख्य सचिव ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये खरीद केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को संक्रमण से बचाने के लिये जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव सहकारिता, श्री उमाकांत उमराव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :