🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में आठ नये मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र घोषित

👤
DD
👁 2020 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में आठ नये मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र घोषित
5 नवंबर 2020। राज्य सरकार ने वन पर्यटकों के लिये आरक्षित वनों में आठ नये मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र घोषित किये हैं। अब इन क्षेत्रों में पर्यटकों से शुल्क लेकर भ्रमण कराया जायेगा।
मनोरंजन क्षेत्रों के अंतर्गत सात नये स्थल हैं : भोपाल वनमंडल के समर्धा परिक्षेत्र में 450 हैक्टेयर में समर्धा जंगल कैम्प, कटनी वनमंडल के बड़वारा परिक्षेत्र में 54 हैक्टेयर में झिरिया, पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी वनमंडल के रुखड़ परिक्षेत्र में 1.80 हैक्टेयर में बायसन और 60 हैक्टेयर में दुधिया तालाब क्षेत्र तथा घाटकोहका परिक्षेत्र में 0.0929 हैक्टेयर में सामुदायिक सांस्कृतिक एवं प्रशिक्षण केंद्र कर्माझिरी, दक्षिण शहडोल वनमंडल में गोहापारु परिक्षेत्र में 0.801 हैक्टेयर में सीतामढ़ी एवं 1 हैक्टेयर में जलहरी शिवमंदिर।
इसी प्रकार, वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र के अंतर्गत दमोह वनमंडल के हटा परिक्षेत्र में 5.20 हैक्टेयर में झारखण्डी नया क्षेत्र बनाया गया है। ये आठों क्षेत्र वर्ष 2016 में वन विभाग द्वारा जारी मप्र वन मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव नियम के तहत घोषित किये गये हैं। अब मनोरंजन क्षेत्र में कैंपिंग, ट्रेकिंग, हाईकिंग, बोटिंग, फोटोग्राफी, जिप-लाइनिंग, प्रकृति पथ, बर्ड वाचिंग, सफारी, साइकिलिंग, पिकनिक, वाटर कूंज गतिविधियां हो सकेंगी। वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र में वन्य प्राणियों की गतिविधियों को वनों में उनके प्राकृतिक रहवास में अवलोकन के जरिये महसूस किया जा सकेगा।
मनोरंजन क्षेत्रों में पैदल या सायकल से भ्रमण, दो पहिया वाहन से भ्रमण, हल्के मोटरयान तथा बस से भ्रमण की सुविधा भी रहती है जबकि वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र में सिर्फ हल्के मोटरयान से ही भ्रमण की सुविधा रहती है। संभागीय वन अधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी इस भ्रमण की अनुज्ञा प्रदान करेंगे और बदले में निर्धारित शुल्क भी वसूल करेंगे। वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र में 16 जून से 30 सितम्बर तक की अवधि भ्रमण हेतु प्रतिबंधित रहेगी।


- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :