×

छिंदवाड़ा के अमर शहीद बेटे का पहुंचा पार्थिव शरीर, सीएम यादव ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, शोक में डूबा इलाका

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149897

Bhopal: छिंदवाड़ा जिले के एक और वीर सपूत ने शनिवार को देश की सुरक्षा करते - करते अपने प्राणों की आहूति दे दी। नगर के लोनिया करबल निवासी विक्की पहाड़े जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद विक्की पहाड़े वायु सेवा के कॉर्पोरल पद पर पदस्थ थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कड़ी में शहीद का पार्थिव शरीर आज सुबह नागपुर से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पार्थिव देह इमलीखेड़ा हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पर लाया गया। पार्थिव देह पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने स्थानीय इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। उन्होंने शहीद विक्की पहाड़े की मां से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के कायराना हमले की निंदा की, उन्होंने शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये राज्य शासन की ओर से देने की बात कही।

Share

Related News

Latest News

Global News