×

बीपीएस शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, उज्जैन से पकड़ाए आरोपियों ने पटना मे खोले राज

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149738

Bhopal: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन बीपीएससी द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा-3 के पेपर लीक मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की थी। एसआईटी की टीम ने पेपर लीक मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को उज्जैन से 20 अप्रेल को गिरफ्तार किया था। सभी पेपर लीक मामले के बाद से फरार थे।

आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम उज्जैन से गिरफ्तार एक महिला समेत सभी आरोपियों को लेकर को पटना पहुंची थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय प्रदीप कुमार, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार, 26 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ डॉक्टर शिवम, 28 वर्षीय तेज प्रकाश के साथ एक महिला सौम्या कुमारी है। सौम्या कुमारी पटना के कंकड़बाग इलाके की रहने वाली है और बाकी नालंदा निवासी हैं। यह सभी पेपर लीक गैंग के मुख्य आरोपी हैं।

पूछताछ में उज्जैन से पकड़ाई महिला सौम्या कुमारी ने पटना पुलिस को बताया कि उसके पास एमबीबीएस की डिग्री है और वह उज्जैन में प्रेक्टिस भी करती थी। इसीलिए उसने गिरोह के चार अन्य साथियों को उज्जैन बुलाकर अपने पास छुपाया था। बीपीएससी पेपर लीक से जुड़ा यह गैंग यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार जैसे राज्यों में फैला है। पूर्व में यह गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट-यूजी पेपर लीक में शामिल रहा है।

Share

Related News

Latest News

Global News