×

पांच बजे तक 62.28 फीसदी वोटिंग, भिंड में फर्जी मतदान की बात पर भिड़ंत

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 152672

Bhopal: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के तहत नौ सीटों पर मतदान जारी है। पांच बजे तक के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 62.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत तो सबसे कम वोटिंग भिंड में 50.96 प्रतिशत हुई है।

किस सीट पर कितना मतदान
बैतूल में 67.97%
भिंड में 50.96%
भोपाल में 58.42%
गुना में 68.93%
ग्वालियर में 57.86%
मुरैना में 55.25%
राजगढ़ में 72.08%
सागर में 61.70%
विदिशा में 69.20%

भिंड में विवाद
चुनावों के बीच छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही हैं। भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।

Share

Related News

Latest News

Global News