×

कांग्रेस को मप्र में एक और झटका, बीना विधायक निर्मला BJP में शामिल, सीएम यादव की सभा में थामा कमल

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 150076

Bhopal: लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। अब सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में निर्मला ने सागर के राहतगढ़ में आयोजित सभा में भाजपा की सदस्यता ली।

अब सागर में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं
विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Share

Related News

Latest News

Global News