×

मतदान की गोपनीयता उजागर होने के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित, तीन दिन में दूसरी कार्रवाई

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149557

Bhopal: दमोह में मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में कार्रवाई जारी है। तीन दिन बाद फिर कलेक्टर ने एक कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। अब तक छह लोगों पर गाज गिर चुकी है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पीठासीन अधिकारी सहायक शिक्षक प्रदीप बिलथरे को सोशल मीडिया पर मतदान गोपनीयता उजागर होने के मामले में निलंबित कर दिया है। तीन दिन पूर्व भी एक पीठासीन अधिकारी कोदू सिंह को इसी आरोप के चलते निलंबित किया गया था। तीन दिन में कलेक्टर की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है और इस तरह लापरवाही करने वाले करीब 6 कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं।

बता दें कि 26 अप्रैल को हुए दमोह लोकसभा चुनाव मतदान के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। उसके बावजूद मतदान केंद्र पर कुछ लोग जिम्मेदार अधिकारियों की नजरे बचा कर मोबाइल ले जाने में सफल रहे थे। वहीं इनमें से कुछ लोगों द्वारा अपनी मतदान की मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ऐसे मामले कलेक्टर सुधीर कोचर ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की है।

Share

Related News

Latest News

Global News