×

महिला हॉकी: चीन को हराकर भारत ने रचा इतिहास

Location: New Delhi                                                 👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 21662

New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन को हराते हुए भारतीय टीम ने आज जीत दर्ज की।



दीपिका की निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला टीम को मिली जीत-



दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता है।



चीन के हाथों आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला किया चुकता-



इस जीत से भारत ने चीन के हाथों कल आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। महिला टीम से पहले पुरूष टीम ने क्वांटन में पाकिस्तान को हराकर पुरूष वर्ग में यह महाद्वीपीय खिताब जीता था।



भारत की तरफ से दीप ग्रेस एक्का (13वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलायी। चीन को क्षोंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में बराबरी दिलायी थी।



2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था भारत-



भारत इससे पहले महिला एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में 2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था जबकि 2010 में पहले टूर्नामेंट में उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

Related News

Latest News

Global News