🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

यूसीमास स्टेट लेवल कॉम्पिटीशन में कृष्णा, विवान और, याशिका खापरे विजेता

👤
prativad
👁 2649 व्यूज
📍 भोपाल
यूसीमास स्टेट लेवल कॉम्पिटीशन में कृष्णा, विवान और, याशिका खापरे विजेता
भोपाल के विजयी विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

30 अप्रैल 2025। यूसीमास की 20वीं राज्य स्तरीय अबेकस एवं मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता 2025 में विजयी हुए भोपाल के विद्यार्थियों — कृष्णा गुप्ता, विवान गुप्ता और याशिका खापरे — का विराट पुरस्कार वितरण समारोह आज राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), श्यामला हिल्स, भोपाल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

समारोह के लिए बच्चों और उनके पालक सुबह 11 बजे से ही संस्थान में एकत्र होना शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे जैसे ही पुरस्कार वितरण शुरू हुआ, तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को उम्र के आधार पर तीन समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह में ‘मॉड्यूल चैंपियन’, ‘चैंपियन’, ‘फर्स्ट रनरअप’, ‘सेकंड रनरअप’, ‘थर्ड रनरअप’, ‘फोर्थ रनरअप’, ‘फिफ्थ रनरअप’, ‘मेरिट’ और ‘कोनसोलेशन’ श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुल 3 चैंपियन, 8 फर्स्ट रनरअप, 6 सेकंड रनर अप, 7 थर्ड रनर अप, 8 फोर्थ रनर अप, 12 फिफ्थ रनर अप घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त 150 विद्यार्थियों को मेरिट पुरस्कार और 385 विद्यार्थियों को कॉन्सोलेशन पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 44 विद्यार्थियों को उनके ग्रुप और वर्ग के आधार पर ‘विनर्स’ घोषित किया गया, उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।

इस भव्य आयोजन में यूसीमास मध्यप्रदेश के डायरेक्टर श्री नीरज गोयल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। भोपाल के सभी यूसीमास सेंटर्स के फ्रेंचाइज़ी संचालक भी इस अवसर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन यूसीमास मध्यप्रदेश की स्टेट मॉडरेटर श्रीमती अमृता गोयल ने किया। अतिथियों का स्वागत म.प्र. मास्टर फ्रेंचाइज़ी श्री नीरज गोयल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन फ्रेंचाइज़ी मैनेजर श्रीमती रूफिया पाठक एवं मॉडरेटर श्रीमती लीना सचदेव ने किया
Tags :