🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

रियो ओलंपिक का रंगारंग समापन, 2 मेडल के साथ भारत को 67वां स्थान, US को सबसे अध‍िक 121 पदक

👤
Admin
👁 19013 व्यूज
📍 1
रियो ओलंपिक का रंगारंग समापन, 2 मेडल के साथ भारत को 67वां स्थान, US को सबसे अध‍िक 121 पदक
ब्राजील के रियो शहर में 17 दिन बाद 31वें ओलंपिक खेलों का रविवार को रंगारंग समापन हुआ. क्लोजिंग सेरेमनी ऐतिहासिक मारकाना स्टेडियम में हुई. मेडल टैली में भारत एक कांस्य और एक रजत पदक के साथ 67वें स्थान पर रहा, जबकि सबसे अधि‍क 121 मेडल के साथ अमेरिका शीर्ष पर. समापन कार्यक्रम की शुरुआत बेहतरीन रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई. ओलंपिक रिंग्स और क्राइस्ट द रिडीमर का आकार बनाकर स्टेडियम में खूबसूरत नजारा पेश किया.रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इस बार रियो में 119 खिलाड़ियों का दल भेजा गया था, जिसमें भारत को सिर्फ 2 मेडल मिले. रियो में सिर्फ पीवी सिंधू (सिल्वर) और साक्षी मलिक (ब्रॉन्ज) ही मेडल जीत पाईं. इस साल किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी को मेडल नहीं मिला. दो मेडल के साथ भारत को ओलंपिक की मेडल लिस्ट में 67वां स्थान मिला.अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने स्थानीय समयानुसार रविवार रात 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 7 बजे) माराकाना स्टेडियम में टोक्यो में 2020 में मिलने के वादे के साथ इन खेलों का समापन किया. टोक्यो को 2020 ओलंपिक की मेजबानी दी गई है और उसने अपने प्रधानमंत्री शिंजो एबे के नेतृत्व में 32वें ओलंपिक खेलों की तैयारियों की अपनी झलक पेश की. बाक ने इस दौरान रियो के मेयर एडवडरे पेस से ओलंपिक झंडा लेकर टोक्यो की मेयर (गवर्नर) यूरीकी कोइके को सौंपा.
Tags :