🔴 TRENDING NOW!
अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां

प्रदेश में जनगणना का 12 अगस्त से पूर्व परीक्षण होगा

👤
DD
👁 1860 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में जनगणना का 12 अगस्त से पूर्व परीक्षण होगा
6 अगस्त 2019। प्रदेश में वर्ष 2011 की दशकीय जनगणना हेतु आगामी 12 अगस्त 2019 से 30 सितम्बर 2019 तक पूर्व परीक्षण होगा। इस परीक्षण में देखा जायेगा कि जब वर्ष 2021 में वास्तविक जनगणना कराई जायेगी तो उसमें क्या-क्या जरुरतेें पड़ेंगी तथा क्या-क्या व्यवाहारिक कठिनाईयां आयेंगी।



इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने जनगणना अधिनियम 1948 के तहत अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2021 के पूर्व परीक्षण के संचालन के लिये उक्त अधिनियम के उपबंधों का विस्तार किया जाता है एवं मप्र राज्य में 12 अगस्त 2019 से 30 सितम्बर 2019 तक पूर्व परीक्षण संचालित किया जायेगा।



यह होगा पूर्व परीक्षण में :

पूर्व परीक्षण के लिये राज्य के कतिपय जिलों का चयन किया जायेगा तथा उनमें गणक जाकर निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से घरों में जायेंगे। इस कार्य के दौरान उन्हें जो कठिनाईयां आयेंगी उसे लेख किया जायेगा। जिलों का चयन अभी किया जाना है।



निकल चुका है जनगणना करने का आदेश :

ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत जनगणना महारजिस्ट्रार द्वारा गत 26 मार्च 2019 को भारत सहित मप्र में जनगणना किये जाने का आदेश जारी कर चुका है। इस आदेश में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2021 के दौरान की जायेगी। जनगणना के लिये संदर्भ तारीख जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों के सिवाय मार्च 2021 के पहले दिन 00.00 समय होगी। जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों के हिमाच्छादित क्षेत्रों के संदर्भ तारीख अक्टूबर 2020 के पहले दिन 00.00 समय होगी।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि जनगणना हेतु पूर्व परीक्षण जारी किया गया है। किन जिलों में यह परीक्षण होगा उनका चयन होना है। स पूर्व परीक्षण में देखा जायेगा कि जनगणना के दौरान क्या व्यावहारिक कठिनाईयां आयेंगी। सका लाभ वास्तविक रुप से की जाने वाली जनगणना में लिया जायेगा।







- डॉ. नवीन जोशी

Tags :