🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान टैगोर नाट्य महोत्सव के पहले दिन गूंजा टैगोर का संगीत और रंगमंच, संतोष चौबे ने कहा- विश्व प्रेम और मानवीय चेतना टैगोर के चिंतन का आधार मध्य प्रदेश ने प्रमुख गैर-CO₂ प्रदूषकों में कमी के लिए रोडमैप जारी किया

भोपाल के एक होटल पर कोरोना वायरस की संभावना पर गाइड-लाइन अनुसार कार्यवाही

👤
DD
👁 1618 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के एक होटल पर कोरोना वायरस की संभावना पर गाइड-लाइन अनुसार कार्यवाही
फ्लोर खाली कराकर सभी कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
प्रदेश में अभी तक कोई पाजीटिव प्रकरण नहीं

19 मार्च 2020। भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित एक होटल में नोवल कोरोना वायरस के संभावित मरीजों की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा केन्द्र सरकार की गाइडलाईन अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई। यात्री जिस कमरे में ठहरा था, उस कमरे सहित इस फ्लोर के सभी कमरों को तत्काल खाली करवा दिया गया है। होटल में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी कर्मचारी स्वस्थ पाये गये। संभावित चार मरीजों को सर्विलेंस एवं आईसोलेशन में रखा गया है ।

नोवल कोरोना वायरस बीमारी का प्रदेश में अभी तक कोई पाजीटिव प्रकरण नहीं है। संक्रमण से निपटने के लिये राज्य शासन ने निगरानी और नियंत्रण के उपायों को सुदृढ़ किया है। राज्य सर्विलेंस इकाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तक नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले 1000 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 541 यात्री अपने घरों में आइसोलेशन में रखे गए हैं तथा 382 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है।

संभावित 43 प्रकरणों के सेम्पल जाँच के लिए NIV पुणे, इन्दिरा गाँधी शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर, एम्स भोपाल एवं एन.आई.आर.टी.एच. जबलपुर भेजे गए थे, जिनमें से 29 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 14 की रिपोर्ट आना बाकी है। इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, छतरपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आज तक 12 हजार 32 यात्रियों की इन्दौर,भोपाल,ग्वालियर, छतरपुर एवं जबलपुर एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बीमारी की जानकारी और मार्गदर्शन के लिये राज्य स्तर पर क्रियाशील कॉल सेन्टर 104 को अब तक 1764 काल प्राप्त हुई है।
Tags :