🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान टैगोर नाट्य महोत्सव के पहले दिन गूंजा टैगोर का संगीत और रंगमंच, संतोष चौबे ने कहा- विश्व प्रेम और मानवीय चेतना टैगोर के चिंतन का आधार मध्य प्रदेश ने प्रमुख गैर-CO₂ प्रदूषकों में कमी के लिए रोडमैप जारी किया

एनसीईआरटी ने भी बनाया वैकल्पिक कैलेण्डर

👤
DD
👁 962 व्यूज
📍 Bhopal
एनसीईआरटी ने भी बनाया वैकल्पिक कैलेण्डर
स्कूली बच्चे ऑनलाईन कर सकेंगे पढ़ाई

6 अगस्त 2020। एनसीईआरटी ने भी कोविड-19 की स्थिति में विद्यार्थी शिक्षा की सुविधा के लिये वैकल्पिक कैलेण्डर जारी किया है जिससे ये बच्चे ऑनलाईन पढ़ाई कर सकेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि एनसीईआरटी द्वारा कोविड-19 की स्थिति में विद्यार्थी शिक्षा की सुविधा से वंचित न रहें और विद्यालय खुलने तक अपने घर पर रहकर शैक्षणिक गतिविधियों में व्यस्त रहते हुये सीखें, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु एनसीईआरटी ने कक्षा एक से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के लिये वैकल्पिक कैलेण्डर उपलब्ध कराया गया है। इसे एनसीईआरटी की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है।
आयुक्त जाटव ने आगे कहा है कि उक्त संस्थानों के सभी अकादमिक सदस्यों, चयनित एसआरजी/डीआरजी को इस कैलेण्डर का अध्ययन करना है तथा जिले की शैक्षणिक आवश्यक्ता को दृष्टिगत रखते हुये साप्ताहिक शिक्षण योजना को डाइट द्वारा तैयार करना है और अपने जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों को उपलब्ध कराना है। इसमें शिक्षकों की भूमिका सुनिश्चित करते हुये उनके द्वारा पालकों/विद्यार्थियों को उनके वाट्सएप ग्रुप/अन्य माध्यमों से प्रोजेक्ट गतिविधियां पहुंचायें तथा अपनी साप्ताहिक शिक्षण योजना अनुसार गतिविधियां संचालित करायें। गतिविधि संचालन कोविड-19 अन्तर्गत शासन के दिशा-निर्देश का पालन अनिवार्य रुप से किया जाये।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :