🔴 TRENDING NOW!
मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

176 जल संरचनाओं के लिये 88 करोड़ रूपये से अधिक की राशि मंजूर

👤
DD
👁 1710 व्यूज
📍 Bhopal
176 जल संरचनाओं के लिये 88 करोड़ रूपये से अधिक की राशि मंजूर
25 नवम्बर 2020। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भोपाल-होशंगाबाद संभाग के चार जिले क्रमश: विदिशा, होशंगाबाद, बैतूल तथा हरदा में 176 ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजनाओं केलिए 88 करोड़ 61 लाख 61 हजार रूपये की मंजूरी दी गई है।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का उद्देश्य मध्यप्रदेश के समग्र ग्रामीण अंचल को पेयजल उपलब्ध करवाना है। ग्रामीणजनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि उन्हें घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति हो। इसमें पेय-जल उपलब्ध करवाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्त्रोत नहीं हैं वहाँ यह निर्मित किए जायेंगे।

राष्ट्रीय जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत विभाग द्वारा घरेलू नल-कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल-संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें विदिशा जिले की 20, होशंगाबाद जिले की 35, बैतूल जिले की 112 तथा हरदा जिले की 9 जलसंरचनायें शामिल हैं। इन जिलों के लिए नवीन योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधोसंरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है।
Tags :