चुनाव के प्रस्ताव अपडेट रखने के निर्देश जारी हुये
28 दिसम्बर 2020। प्रदेश में अब सहकारी संस्थाओं के भी चुनाव कराने की भी तैयारी की जा रही है। सहकारिता आयुक्त ने संभी संभागों एवं जिलों के सहकारी अधिकारियों को निर्देश भेज कर कहा है कि वे अपने क्षेत्र की संस्थाओं के चुनाव के प्रस्तावों की जानकारी अपडेट रखे और इनकी जानकारी भी मुख्यालय को भेजें।
सहकारिता आयुक्त ने अपने निर्देशों में कहा है कि संभाग एवं जिला स्तर पर पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन के प्रस्तावों की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज कर रखी जाये। इससे निर्वाचन ड्यू होने तथा निर्वाचन कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की सतत समीक्षा हो सके। इससे जानबूझकर निर्वाचन प्रस्ताव लंबित रखने तथा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के आक्षेपों से बचा जा सकेगा। रजिस्टर में दर्ज जानकारी प्रति माह 5 तारीख तक अनिवार्यत: मुख्यालय को भेजी जाये जिससे मुख्यालय स्तर पर भी इसकी समीक्षा की जा सके।
डॉ. नवीन जोशी
प्रदेश में अब सहकारी संस्थाओं के चुनाव भी होंगे
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1813
Related News
Latest News
- एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक
- क्या AI हैकर बन गया है? OpenAI के दावे ने दुनिया को चौंकाया
- किसानों के सुझावों का होगा सम्मान, संवाद से निकलेगा हर समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन
- बाघ संरक्षण में भारत सबसे आगे: दुनिया के 75% से अधिक बाघ भारत में, संरक्षण मॉडल बना वैश्विक उदाहरण















