🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान टैगोर नाट्य महोत्सव के पहले दिन गूंजा टैगोर का संगीत और रंगमंच, संतोष चौबे ने कहा- विश्व प्रेम और मानवीय चेतना टैगोर के चिंतन का आधार मध्य प्रदेश ने प्रमुख गैर-CO₂ प्रदूषकों में कमी के लिए रोडमैप जारी किया

कोरोना काल में भी अफसरों ने कर डाली विदेश यात्राएं..?

👤
DD
👁 1905 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना काल में भी अफसरों ने कर डाली विदेश यात्राएं..?
महालेखाकार ने मांगी जानकारी
2 फरवरी 2021। मध्य प्रदेश के बड़े अफसरों ने वर्ष 2019-20 कोरोना काल में भी खूब विदेश यात्राएं की। इन विदेश यात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है। भारत के महालेखाकार ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने के पूर्व मध्य प्रदेश सरकार से अपने अफसरान की वर्ष 2019-20 में हुई विदेश यात्राओं की विस्तृत जानकारी मांगी है। सामान्य प्रशासन विभाग जानकारी एकत्रित करने में जुट गया है, आगामी बजट सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट जब पटल पर रखी जाएगी उस वक्त हमारे ब्यूरोक्रेट्स की ये यात्राएं सार्वजनिक होंगी, जो उन्होंने कोरोना काल को चुनौती देते हुए की है।
भारत के महालेखाकर के ग्वालियर स्थित कार्यालय ने प्रदेश सरकार से सरकारी अफसरों द्वारा की गई विदेश यात्राओं के स्वीकृति आदेश मांगे हैं। उसने यह भी कहा है कि सरकारी कार्यालयों, निगमों, कंपनियों आदि में पहली बार किये गये निवेशों से संबंधित स्वीकृति आदेशों, अनुबंधों तथा अनुदानों के आहरण से संबंधित आदेशों की प्रतिलिपियां भी भेजी जायें।
महालेखाकार की इस मांग पर राज्य के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जानकारी भेजने के लिये निर्देश जारी कर दिये हैं।ये गौरतलब है कि मार्च 2020 में जब कमलनाथ सरकार अल्पमत में आई,और बिदा हुई थी, उस वक्त जो अधिकारी जहां भी तैनात थे ,उन्हें भारी संख्या में स्थानांतरित किया गया और विभाग भी बदले गए। इस दौरान हुई प्रशासनिक सर्जरी से प्रभावित अधिकारियों ने अनलॉक होने के बाद जमकर विदेश यात्राएं की हैं।



डॉ. नवीन जोशी
Tags :