🔴 TRENDING NOW!
ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस

आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1587 व्यूज
📍 Bhopal
आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान
क्यू.आर. कोड से भी ले सकेंगे जानकारी

12 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिये सभी माकूल व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिये विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। एनएचएम द्वारा तैयार की गई वेबसाइट www.sarthak.nhmmp.gov.in/covid/facility-bed-occupancy/ पर प्रत्येक जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की संख्या, आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स और आईसीयू एवं एचडीयू बेड्स की जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी क्यू.आर. कोड को स्केन कर भी प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये 'मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क'', 'किल-कोरोना-2'' अभियान की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोविड-19 से जुड़ी अफवाहों से सावधान रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफवाह फैलाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना उपचार एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिदिन जिलेवार समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक जिले में क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर व्यवस्थाएँ बनाने का काम किया जा रहा है। सभी जिलों में आवश्यकतानुसार दवाओं, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ आम नागरिक भी कोरोना नियंत्रण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कोरोना गाइड-लाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाये रखें, चेहरे पर मास्क जरूर लगायें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें। इन सावधानियों से कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल तक चलने वाले टीका उत्सव में लक्षित समूह के नागरिक स्व-प्रेरणा से वैक्सीनेशन करवायें।
Tags :