🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना

👤
prativad
👁 1212 व्यूज
📍 Bhopal
खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना
04 फरवरी 2023। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश ने बाक्सिंग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। मध्यप्रदेश के लिए योगेश्वर दत्त एवं मलिका मोर ने पदक जीते। वहीं हरियाणा ने 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। इसी के साथ म.प्र. ओवरआल चेंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा।
भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शनिवार को बाक्सिंग चेंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में म.प्र. के योगेश्वर दत्त ने मणिपुर के सी. मोइरैमगथ्म को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव एवं उत्तराखंड की भुवनेश्वर ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में एक स्वर्ण मलिका मोर ने म.प्र. को दिलाया। मलिका मोर ने 45- 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आंचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालक वर्ग में आयुष यादव को 71- 75 भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 51- 54 भार वर्ग के फाइनल में मप्र के रुद्रजीत सिंह सिल्वर को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 50- 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में मप्र की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हरा कर स्वर्ण पदक जीता। मप्र के लिए बालिका वर्ग में विनती ने 70- 75 किग्रा में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया। इसके अलावा बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5- 67 भार वर्ग में कांस्य, प्रशांत खटाना ने 67-71 भार वर्ग तथा ऋषभ सिकरवार ने 75- 80 किग्रा में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60- 63 भार वर्ग में कांस्य, भूमि सिंह ने 54- 57 भार वर्ग में कांस्य एवं राधिका जाटव ने 48- 50 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :