🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में बिजली 3.20 प्रतिशत मंहगी करने का प्रस्ताव

👤
prativad
👁 752 व्यूज
📍 Bhopsl
प्रदेश में बिजली 3.20 प्रतिशत मंहगी करने का प्रस्ताव
26 मार्च 2023। मध्य प्रदेश मे वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु बिजली की दरों में 3.20 प्रतिशत की वृध्दि करने का प्रस्ताव बिजली कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। यह प्रस्ताव विद्युत आपूर्ति की लागत तथा वर्तमान दरों से प्राप्त राजस्व के अंतर की राशि की वसूली हेतु दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने 17 दिसम्बर 2020 को 1.98 प्रतिशत, 30 जून 2021 को 0.63 प्रतिशत तथा 31 मार्च 2022 को 2.64 प्रतिशत की वृध्दि बिजली की दरों में की थी। अब एक बार फिर दरों को बढ़ाने की कवायद की जा रही है। पिछले पांच वर्षों से दो विद्युत कंपनियां मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर एवं मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल घाटे में चल रही हैं जबकि मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर को वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19 एवं वर्ष 2021-22 में घाटा हुआ जबकि वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में लाभ हुआ था।

प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, ऊर्जा विभाग की एमपी पावर मेनेजमेंट कंपनी निजी उत्पादन इकाईयों के अंतर्गत सासन यूएमपीपी से सबसे सस्ती बिजली 1 रुपया 72 पैसा प्रति यूनिट में और बीएलए यूनिट-2 से सबसे मंहगी बिजली 6 रुपया 21 पैसे प्रति यूनिट की दर से खरीद रही है। इसी प्रकार, शासकीय उत्पादन इकाईयों के अंतर्गत रानी अवंति बाई हाइडल पावर स्टेशन बरगी से सबसे सस्ती बिजली 56 पैसा प्रति यूनिट एवं सबसे मंहगी बिजली एनटीपीसी खरगौन से 7 रुपये 45 पैसा प्रति यूनिट में खरीद रही है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, कई बार विद्युत गृहों से कम मात्रा में बिजली खरीदने पर भी भी ज्यादा बिजली खरीदी के अनुबंध अनुसार बिना खरीदे भी भुगतान करना होता है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :