10 जनवरी 2024। राजधानी भोपाल में इस बार इस बार अंतर्राष्ट्रीय के बजाये राज्य स्तरीय वन मेला का आयोजन होगा। इसके लिये राज्य लघु वनोपज संघ ने सूचना जारी कर दी है।
संघ के अपर प्रबंध संचालक मनोज अग्रवाल ने सभी वनमंडलों के डीएफओ जोकि जिला यूनियन के एण्मडी भी होते हैं, को जारी सूचना में बताया है कि राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय वन मेले -2024 का पांच दिवसीय आयोजन 24 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक भोपाल हाट बाजार अरेरा हिल्स में किया किया जा रहा है। पिछले एक दशक औषधीय पौधों एवं लघु वनोपज आधारित आयुर्वेद पद्धति तथा तथा प्राकृतिक वनोत्पाद के उपयोग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। प्रदेश के वनों में विद्यमान लघु वनोपज एवं औषधीय पौधों का व्यापक तौर पर ग्रामीण आजीविका का एक सतत आधार भी है।
सूचना में बताया गया है कि इस वर्ष भी लघु वनोपजों के संग्रहणकर्ताओं, वनोषधियों के उत्पादों, कृषकों, व्यापारियों, हर्बल उद्योगों के प्रतिनिधियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है। आयोजन में प्रदेश स्तर एवं देश के लोग भाग लेंगें। इसलिये जिला यूनियनों से आने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं पेकेजिंग मानक/उच्च स्तर के होने चाहिए। प्रत्येक जिला यूनियन से 5 अधिकारी/कर्मचारी तथा समिति के लोग के मेला हेतु भेजें। दल के आने-जाने का व्यय जिला यूनियन के वन मेला मद में किया जावे इस हेतु आपको अलग से बजट का आवंटन किया जावेगा। राज्य स्तरीय मेले में भाग लेने के संबंध में आपनी स्वीकृति तुरंत ई मेल के मध्यम से प्रेषित करें।
- डॉ. नवीन आनंद जोशी

इस बार अंतर्राष्ट्रीय के बजाये राज्य स्तरीय वन मेला का आयोजन होगा
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 2148
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















