×

माय एमपी जीओवी डाट इन पोर्टल का संचालन अब जनसम्पर्क विभाग करेगा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1007

Bhopal: 28 जुलाई 2020। निप्र राज्य सरकार के माय एमपी जीओवी डाट इन पोर्टल का संचालन अब जनसम्पर्क विभाग करेगा। इससे पहले इस पोर्टल का संचालन लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत राज्य लोक सेवा अभिकरण करता था। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में मप्र के विकास एवं प्रगति में नागरिकों एवं सरकार के बीच साझेदारी के निर्माण हेतु एक पोर्टल माय एमपी जीओवी डाट इन का सृजन किया था और इस हेतु माय एमपी प्रकोष्ठ का गठन किया गया था। इस प्रकोष्ठ के क्रियान्वयन हेतु लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने राज्य लोक सेवा अभिकरण को अधिकृत किया था। अब इस प्रकोष्ठ का स्थानांतरण जनसम्पर्क विभाग को कर दिया गया है।


- डॉ. नवीन जोशी

Related News

Latest News

Global News