भोपाल: 14 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिए 15 अगस्त को हर नागरिक अपने घर तिरंगा जरूर फहराए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच-प्रण की शपथ भी लें। तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। हम प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेशवासी शिक्षित और समृद्ध प्रदेश बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे रक्षा बंधन के पहले 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान, भेल में लाड़ली बहनाओं के साथ संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएडी चौराहे पर कन्या-पूजन कर तिरंगा झंडा यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री का महापौर श्रीमती मालती राय ने तिरंगी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। यात्रा का समापन कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलित की और भारत माता का पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर आधारित फूलों, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की गई। तिरंगा यात्रा का मार्ग के दोनों तरफ आवास तथा प्रतिष्ठानों से नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 784
Related News
Latest News
- ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश
- जेपी मॉर्गन चेज़ के सीईओ ने भारत की नीतियों की प्रशंसा की, कहा भारत को "लेक्चर" ना दें
- व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
- भारत वैश्विक आतंकवाद विरोधी तकनीकी उपाय चाहता हैं
- मिस वर्ल्ड ही नहीं अब Miss AI का भी होगा कम्पटीशन, मिलेगा ₹16 लाख का नकद पुरस्कार