×

दोपहर 1 बजे तक 45 प्रतिशत से ज्यादा मतदान के साथ होशंगाबाद वोटिंग में सबसे आगे

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 149065

Bhopal: होशंगाबाद वोटिंग में सबसे आगे
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में आधे दिन की वोटिंग पूरी हो चुकी है. होशंगाबाद लगभग 32.40 प्रतिशत वोटर टर्नआउट के साथ फिलहाल सबसे आगे है. 2019 के आंकड़े देखें तो तब भी होशंगाबाद में रिकॉर्ड 74.22 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण में प्रदेश की 6 सीटें रीवा, दमोह, खजुराहो, सतना, होशंगाबाद और टीकमगढ़ में कुल 39 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इन छह सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. फर्स्ट फेस के मुकाबले सेकंड फेस में ज्यादा वोटिंग होने के कयास लगाए जा रहे थे, जो आंकड़ों में भी झलकने लगा है. वहीं मध्यप्रदेश में इसके बाद तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी.

Share

Related News

Latest News

Global News