×

⚡ हाईकोर्ट बार चुनाव: अधिवक्ता डीके जैन अध्यक्ष निर्वाचित, 72 फीसदी हुआ था मतदान, सचिव सहित अन्य का फैसला आज

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 150686

Bhopal: जबलपुर हाईकोर्ट बार एसोसियेशन की नवीन कार्यकारिणी के लिए सोमवार 13 मई को हुए मतदान के बाद देर शाम अध्यक्ष पद की घोषणी की गई। मतगणना में धन्य कुमार जैन ने सर्वाधिक 772 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय वर्मा को 353 मतों से हराया।

सुबह से प्रारंभ हुई मतदान की प्रकिया में कुल 72 फीसदी अधिवक्ताओं ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। मतदाता सूची में शामिल कुल 2682 में से 1944 वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। चुनाव समिति के सभी सदस्य सुबह से शाम तक अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहे। मतदान प्रक्रिया बिना ब्रेक चलती रही।

सात प्रतिद्वंद्वियों में से जैन के सिर बंधा जीत का सेहरा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस मर्तबा सात उम्मीदवार मैदान में थे। शाम साढ़े छह बजे से अध्यक्ष पद के मतों की गिनती प्रारंभ हुई। जिसमें धन्य कुमार जैन ने पहले ही राउंड से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ना शुरु कर दिया और उसके बाद पलटकर नहीं देखा। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे डीके जैन की जीत सुनिश्चित होती गई और अंतिम राउंड के परिणाम के साथ ही हाईकोर्ट बार की कमान जैन के हाथों में आ गई।

Share

Related News

Latest News

Global News