Bhopal: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने उज्जैन से एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और मामले में फरार चल रहे थे। बिहार पुलिस आरोपियो का भोपाल से पीछा करते हुए उज्जैन पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस बिहार रवाना हो गई।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी। आर्थिक अपराध इकाई पटना ने परीक्षा के पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। इसके बाद भर्ती परीक्षा रद कर दी गई थी। इस मामले में कई आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ आरोपित फरार चल रहे हैं। इस मामले।में पांच आरोपियो के भोपाल में होने की खबर मिलने के बाद बिहार पुलिस भोपाल पहुंची थी। मगर, आरोपी उज्जैन पहुंच गए थे। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सूर्यमनी प्रसाद निवासी ग्राम शाहपुर बलवा, थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार पुत्र रणवीर पासवान निवासी गोसाई मठ थाना नगर नौसा, 26 वर्षीय शिव कुमार उर्फ डा. शिव उर्फ बिट्टू पुत्र संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया निवासी शाहपुर बलवा थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय तेज प्रकाश पुत्र कृष्णदेव प्रसाद निवासी पुलिस थाना कराय परशुराय जिला नालंदा के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में एक महिला भी शामिल है।
उज्जैन से पकड़ाए बिहार शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले के पांच आरोपी, इनमें एक महिला भी
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 137683
Related News
Latest News
- हिंदू विवाह एक 'संस्कार' और एक संस्कार; 'गीत और नृत्य', 'वाइनिंग और डाइनिंग' या वाणिज्यिक लेनदेन के लिए कोई कार्यक्रम नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- सड़क किनारे के ठंडे जूस और पेय 'कूल' नहीं, डायरिया, पीलिया, पेचिश के मामले बढ़ रहे
- सरकार डॉक्टरों के लिए एक समान फीस कैसे तय कर सकती है? क्या होगा अगर सरकार वकीलों के लिए एक समान फीस तय कर दे? : सुप्रीम कोर्ट
- डेटिंग ऐप्स पर प्यार बना धोखेबाजों का अड्डा
- डीपफेक वीडियो एआई कैसे पृथ्वी के सबसे बड़े चुनाव को प्रभावित कर रहा है, साइबर पुलिस भी पहचानने में असमर्थ