×

सागर में सीएम मोहन बोले- झूठ बोलने की मशीन है 'पप्पू', राहुल से लेकर नेहरू तक की नाकामियां गिनाई

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 150086

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर संसदीय क्षेत्र के बीना तथा मालथोंन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बीना में आयोजित सभा में मोहन यादव ने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई।

उन्होंने कहा कि कल मध्यप्रदेश में पप्पू आए थे, वो लोगों को एक किताब दिखाकर बरगला रहे थे। वो कह रहे थे कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। लेकिन यह पप्पू झूठ की मशीन है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि सबसे पहले संविधान बदलने का काम कांग्रेस ने साल 1950 में किया था। जवाहर लाल नेहरू ने 17, इंदिरा गांधी ने 29 और राजीव गांधी ने 10 बार नरसिंह राव सरकार को मिलाकर कांग्रेस ने सौ बार संविधान में संशोधन किया है। इन्हें डूब मरना चाहिए और यह ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं।

सीएम मोहन ने कहा कि 2014 में कांग्रेस अपने कर्मों से हटी। इन्होंने अनुच्छेद-370 लगाकर कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया, जिससे 40 हजार निर्दोषों की हत्याएं हुई, 30 हजार लोगों के मंगलसूत्र टूटे, जिसकी गुनहगार यह कांग्रेस है। यह लोगों को बरगलाते रहे कि कश्मीर में 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेंगी, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Share

Related News

Latest News

Global News