Bhopal: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।
बता दें कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मालू के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के निधन पर एक्स कर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनका असमय निधन समाज और भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इसके बाद सीएम यादव इंदौर पहुंचे और मालू के अंतिम दर्शन कर उन्हें नमन किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन, सीएम यादव ने इंदौर पहुंचकर किए अंतिम दर्शन | प्रतिवेदन लाइव न्यूज़ >>>>>>>>>>>>>>
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 1857
Related News
Latest News
- भोपाल: मेट्रो को 90 किमी/घंटा तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है लेकिन...
- ईरान डील पर अमेरिका ने भारत को दी चेतावनी
- जुकरबर्ग एसोसिएटेड प्रेस को खरीद सकते हैं
- भारत का अंतरिक्ष सपना: अंतरिक्ष यात्रियों की तरह आसमान छूने की तैयारी
- क्रिप्टो एक्सचेंज बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार: महत्वपूर्ण बातें