दिग्विजय सिंह का वॉर रूम भी बनकर तैयार है. इस वॉर रूम से हर पोलिंग बूथ को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को चार्ज भी किया जा रहा है.
1 अप्रैल 2019। भोपाल लोकसभा सीट जीतना दिग्विजय सिंह के लिए साख का सवाल बन गया है. अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिग्गी ने पूरी ताकत झोंक दी है. हर दांव लगाया जा रहा है. संसदीय क्षेत्र में चुनावी जमावट के लिए ही दिग्विजय सिंह का वॉर रूम भी बनकर तैयार है. इस वॉर रूम से हर पोलिंग बूथ को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को चार्ज भी किया जा रहा है.
राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल के ठीक सामने एक प्राइवेट कॉलेज की बिल्डिंग है, जिसमें दिग्विजय सिंह ने अपना चुनावी वॉर रूम तैयार किया है. इस वॉर रूम में आईटी सेल, सोशल मीडिया और मीडिया सेल बनाई गई है. यहीं से पूरे चुनाव के व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग का काम किया जा रहा है. इसी वॉर रूम का जल्द दिग्विजय सिंह औपचारिक उद्घाटन करेंगे.
दिग्गी का वॉर रूम-
-हर पोलिंग बूथ की मॉनीटरिंग
-सोशल मीडिया पर नजर
-आईटी सेल से प्रचार-प्रसार
-मीडिया से संवाद
-हर कार्यकर्ता से संपर्क
-बूथ प्रभारी की ट्रेनिंग
दिग्विजय सिंह की टीम का कहना है कि वॉर रूम से भोपाल से लेकर सीहोर की आठों विधानसभा सीटों की चुनावी व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी. दिग्विजय सिंह खुद हर कार्यकर्ता से संपर्क कर रहे हैं. इसी वॉर रूम से चुनाव की पल-पल की प्लानिंग और रणनीति भी तैयार हो रही है.
दिग्विजय का वॉर रूम तैयार, बूथ मैनेजमेंट पर है फोकस
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1601
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन की लीडरशिप ने फिर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन
- डीपफेक पर सरकार सख्त, एआई से बनी फर्जी सामग्री हटाने की समयसीमा घटाकर 3 घंटे की
- अल नीनो के कारण बदल सकते हैं मौसम के तेवर, आईएमडी ने जारी किया ताजा आकलन
- भारत में पहली बार होगा वीमेंस फोरम का वैश्विक सम्मेलन, मुंबई करेगा मेजबानी
- एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक















