🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है: मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 903 व्यूज
📍 Bhopal
न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के मैदानी अमले का बढ़ाया हौसला
8 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संदेश दिया है कि 'न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है'। श्री चौहान ने कहा कि निचले पायदान से लेकर शीर्ष तक राजस्व अमले ने कोरोना से निपटने में जबर्दस्त हौसला दिखाया है। मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से टेलीफोन के जरिए रुबरु हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग का पूरा अमला योद्धा के रूप में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध में भागीदारी निभा रहा है। श्री चौहान ने कोटवार से लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तक से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पन्ना की तहसीलदार सुश्री दीपा चतुर्वेदी से चर्चा करते हुए उनसे क्षेत्र में कोरोना का सामना करने के बारे में किए गए प्रयासों की जानकारी ली। श्री चौहान ने इस बात के लिए तहसीलदार की सराहना की कि उन्होंने न केवल कोरोना से निपटने के लिए अहम कदम उठाए बल्कि अपने वेतन से भी इसके लिए राशि दान की। श्री चौहान ने एक अन्य राजस्व अधिकारी श्री जमील खान से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन की राजस्व निरीक्षक सुश्री भूमिका जैन से भी चर्चा की और वहां की स्थिति तथा कोरोना से संघर्ष के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लड़ाई लम्बी है, परन्तु हमें जुटे रहना है। सुश्री भूमिका ने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद कहा कि इससे उन्हें आगे की लड़ाई के लिए संबल मिला है। इन्दौर के राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी निष्ठा को प्रशंसनीय बताया। जबलपुर जिले में पदस्थ कोटवार से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होने कहा कि जागरुकता लाने में आप लोगों का योगदान उल्लेखनीय है।
Tags :