🔴 TRENDING NOW!
स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

राज्य सरकार ने मानी सूचना आयोग की बात...

👤
DD
👁 1332 व्यूज
📍 Bhopal
राज्य सरकार ने मानी सूचना आयोग की बात...
सूचना अधिकारियों को अपने वाट्सएप नंबर देने के निर्देश
27 जून 2020। राज्य सरकार ने प्रदेश के सूचना आयोग की बात मान ली है तथा सभी विभागों एवं कार्यालयों के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को अपने मोबाईल व्हाट्सएप नंबर सूचना आयोग को तत्काल सीधे भेजने के निर्देश दिये हैं।
दरअसल सूचना आयोग ने राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा था कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण सूचना एवं अपीलीय अधिकारियों को आयोग के भोपाल स्थित कार्यालय बुलाने में कठिनाई है। वीडियो कान्फ्रेन्स की व्यवस्था है परन्तु एनआईसी सेंटर भोपाल दो आयोग को माह में दो बार ही इसकी सुविधा दी जाती है। जबकि सुनवाई हेतु प्रकरणों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिये आयोग चाहता है कि वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से सुनवाई करे। इसलिये सभी विभागों एवं कार्यालयों के सूचना एवं अपीलीय अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर आयोग को अतिशीघ्र भेजे जायें।
आयोग के इस आग्रह पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों एवं कार्यालयों को सूचना एवं अपीलीय अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर आयोग को भेजने के निर्देश जारी कर दिये हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :